कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क हादसे में घायल महिला को यातायात पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
अरुण कुमार
बस्ती। कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था संभाल रही बस्ती यातायात पुलिस की सतर्कता एक बार फिर देखने को मिली। छावनी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर विपरीत दिशा से आ रही एक महिला सड़क हादसे की चपेट में आ गई।
घटना की सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम और यातायात प्रभारी कुलदीप तिवारी तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने बिना देर किए घायल महिला को एंबुलेंस की सहायता से स्थानीय अस्पताल भिजवाया, जहां उसका उपचार जारी है। कांवड़ यात्रा को देखते हुए यातायात पुलिस लगातार हाईवे और प्रमुख मार्गों पर सक्रिय रहकर दुर्घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

