निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन
जौनपुर। जिले के विकास खंड मुगरा बादशाहपुर के गरियाँव में कर्णिका हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पर डिग्निटी आफ लाईफ फाउंडेशन, क्योर एण्ड केयर होमियो क्लिनिक एवं सम्यक होमियो हाल के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में डॉ० राहुल मौर्य, डॉ० सम्यक सम्राट मौर्य के साथ डॉ० एस० के० आनंद, डॉ० चन्द्र भान मौर्य ने स्वास्थ्य परीक्षण कर रोगियों को दवा वितरित किया।
इस अवसर पर संस्था के निदेशक श्याम भान मौर्य, महेशचंद्र मौर्य, सम्राट रितेश मौर्य, अरविंद मौर्य आदि महजूद रहे।


