मिशन शक्ति विशेष अभियान के अंतर्गत "कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम" का किया गया आयोजन।
बस्ती। मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5 के थीम पर बेटी बचाओं बेटी पढाओं योजनान्तर्गत सोमवार को राजकीय महिला चिकित्साल्य में स्थित वन स्टॉप सेन्टर में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि विधायक अजय सिंह हरैया महिला चिकित्सालय में कुल 44 बच्चियां पैदा हुई थी।
जिनका जन्मोत्सव मा० मुख्य अतिथि के द्वारा केक काटकर मनाया गया इसके उपरान्त बच्चियों को सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये उपहार के रूप में बेबी किट, कपड़ा, मिठाई, कम्बल, तौलिया, जैतून का तेल आदि सामान देकर सम्मानित किया गया साथ ही उ०प्र० रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के अन्तर्गत 08 बच्चियों को FDR मा० मुख्य अतिथि द्वारा वितरित किया गया जिसमें 06 बच्चियों को 03-03 लाख एवं 02 बच्चियों को 7 लाख का FDR दिया गया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी सुनीता सिंह, बीना सिंह बाल संरक्षण अधिकारी, प्रतिभा श्रीवास्तव सेन्टर मैनेजर, अशोक कुमार सिंह, मनोज कुमार, आदि समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।


