संतकबीर नगर की फर्म पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, तत्कालीन प्रधान की तहरीर...
बस्ती। जिल के दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत में वर्ष 2018 में स्वीकृत शौचालय के निर्माण किए बिना संतकबीर नगर की एक फर्म ने तीन लाख 84 हजार रुपये गबन कर लिया। तत्कालीन प्रधान की तहरीर पर सिद्धी ग्रामोद्योग ट्रेडर्स संतकबीर नगर के संचालक के ऊपर घटना के आठ वर्ष बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वर्ष 2018 में दुबौलिया विकास खंड के चकोही ग्राम पंचायत के तात्कालिक प्रधान श्रीनिवास पाठक ने बताया कि तात्कालिक खंड विकास अधिकारी के कहने पर सिद्धि ग्रामोद्योग ट्रेडर्स संतकबीर नगर के फार्म को पांच अगस्त 2018 को चेक के जरिए तीन लाख रुपये व एक अक्टूबर 2018 को भी चेक के माध्यम से तीन लाख रुपये कुल मिलाकर छह लाख रुपये स्थानांतरित किया गया था। इस फर्म को 12 हजार प्रति शौचालय की दर से 50 शौचालयों के निर्माण के लिए धनराशि दी गई थी, लेकिन फर्म के संचालक अंबिका प्रसाद द्वारा मात्र 18 शौचालय का निर्माण कराया गया, बाकी 32 शौचालय निर्माण की धनराशि लेकर फरार हो गए।


