शादी का झांसा देकर आठ वर्ष तक किया दुष्कर्म, मामले में केस दर्ज
बस्ती। जिल के हरैया थाना क्षेत्र में दलित युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ आठ वर्ष से शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पिनेसर गांव निवासी अमित यादव पर दुष्कर्म व दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
तहरीर में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपित उसके साथ शादी करने की बात कर बार-बार दुष्कर्म करता रहा, जब शादी करने की जिद करने लगी तो वह शादी से साफ इन्कार कर दिया।


