सांप के काटने से किशोरी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बस्ती। जिले के हरैया थाना क्षेत्र के गौर मिरवापुर में विषैले सांप के काटने से एक किशोरी की जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।घटना से घर में कोहराम मच गया।
आप को बता दे की गांव निवासी गौरा गणेशपुर राम कुमार पुत्री सोनम 17 वर्षीय किशोरी मिरवापुर में अपने मामा कृष्णा गौतम के घर गई थी। बुधवार की रात करीब 3 बजे सांप ने उसके बेड पर चढ़कर सोते वक्त सोनम के हाथ में काट लिया।
जानकारी होते ही परिजन आनन फानन में उसे जिला अस्पताल बस्ती ले गये जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोनम की मौत के बाद पूरे गांव में मातम छा गया।


