महिला चिकित्सक से अभद्रता, मुकदमा दर्ज
बस्ती। महिला चिकित्सालय हरैया की चिकित्सक से अभद्रता करने व धमकी देने आरोपित मेडिकल स्टोर संचालक अभय सिंह व तीन अन्य के विरुद्ध हरैया पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
महिला चिकित्सक शीबा असरफ खान ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे अस्पताल में अपने कक्ष में ओपीडी में रोगियों को उपचार कर रही थी, इसी बीच मेडिकल स्टोर संचालक अभय सिंह अपने तीन अन्य अज्ञात साथियों के साथ उनके पास पहुंचकर उनसे अभद्रता करने लगे और रोगियों को दवा व जांच के लिए अपने यहां भेजने का भी दबाव बनाने लगे ।


