करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
बस्ती। रविवार को जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के 65 वर्षीय बुजुर्ग देर शाम घर के पास लगे पानी के मोटर को चालू करते वक्त अचानक करंट की चपेट में आने से झुलस गए। जिसके बाद मौत हो गई।
जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के 65 वर्षीय बुजुर्ग पूरे ओरी राय गांव निवासी चोखेलाल गौड़ रविवार की देर शाम घर के पास लगे पानी के मोटर को चालू कर रहे थे कि अचानक उसमें उतरे करंट की चपेट में आने से झुलस गए। स्वजन उन्हें दुबौलिया कस्बे में स्थित निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया


