घर के बाहर खेल रहे 11 माह के मासूम को बिच्छू ने मारा डंक, हालत गंभीर
बस्ती। घर के बाहर खेल रहे 11 महीने के मासूम बच्चे को बिच्छू ने डंक मार दिया। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर सीएचसी कप्तानगंज पहुँचे।
लोगो ने बिच्छू को मार डाला और बच्चे को लेकर पहले स्थानीय स्तर इलाज करने गए लेकिन सुधारना होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पर चल रहा था।


