गर्भवती की मौत की जांच शुरू...
अयोध्या। दर्शननगर स्थित मेडिकल कालेज में कुछ दिन पहले गर्भवती महिला की उपचार में लापरवाही से मौत के प्रकरण की जांच आरंभ हो गई है। प्रकरण में मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों से शिकायत की गई थी। सीएमओ डा. संजय जैन ने पातूपुर पहुंच कर महिला के स्वजन का बयान लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक से भी विवरण मांगा था।
पातूपुर निवासी अशर्फीलाल ने गर्भवती पुत्री संगीता की लापरवाही से मृत्यु की शिकायत मुख्यमंत्री के पोर्टल पर की थी। संगीता को 24 अगस्त को सीएचसी से मेडिकल कालेज रेफर किया गया था। वह मेडिकल कालेज पहुंच तो गईं, लेकिन उन्हें समय से उपचार नहीं मिल सका। अगले दिन उसकी मौत हो गई थी।


