Up News : अपहरण, हत्या और शव को लगाया ठिकाना...नदी में फेंक
Desk News: यूपी के उन्नाव से हत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। डिजिटल मार्केटिंग (Digital Marketing) में साथ काम करने वाले दोस्त ने पैसों के लेन-देन में अपने दोस्त का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को गोमती नदी (gomti river) में फेंक दिया।
घटना के आठ दिन बाद पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों का आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। वे थाने के चक्कर लगा रहे थे। उन्होंने लखनऊ एडीजी और मुख्यमंत्री योगी (chief minister yogi) से शिकायत की तो मामले का खुलासा हुआ है।


