दारोगा ने घूस में मांगे 3 किलो आलू, हुए सस्पेंड
यूपी, न्यूज। रिश्वत के नाम पर 3 किलो आलू मांगना पड़ा भारी। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक दारोगा की ओर से ऐसी रिश्वत मांगी गई, जिसको सुनकर हैरान रह जाएंगे।
ऐसा इसलिए क्योंकि दारोगा ने रिश्वत में 3 किलो आलू की मांग की। मामला एसपी के संज्ञान में आया तो एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है।


