महाकुंभ के लिए नवंबर से बनने लगेगा पीपा पुल
महाकुंभ के दौरान पीपा पुल बनाने के लिए साल स्लीपर की आपूर्ति शुरू हो गई है। अक्टूबर तक आपूर्ति पूरी हो जाएगी। साल स्लीपर की गुणवत्ता परखने के लिए विशेषज्ञों की टीम रायपुर में मौजूद है।एके द्विवेदी, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग, प्रयागराज
प्रयागराज। महाकुंभ के लिए लोक नवंबर से 30 पीपा पुल जाएगा। पीपा पुल बनाने के निर्माण विभाग की ओर से बनाने का काम शुरू हो लिए रायपुर से चार दिनों में छह ट्रकों से लगभग तीन हजार साल स्लीपर परेड मैदान स्थित पीडब्ल्यूडी के स्टोर में पहुंचा दिया गया है। 79 हजार साल स्लीपर की आपूर्ति का जिम्मा पांच फर्मों को दिया गया है।
लोनिवि के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को भी तीन ट्रक से साल स्लीपर प्रयागराज भेजा गया। 150 करोड़ रुपये की धनराशि में साल स्लीपर की खरीद की गई है। लोनिवि निर्माण खंड-4 कुंभ मेला के अधिशासी अभियंता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पीपा पुल बनाने के लिए साल स्लीपर की आपूर्ति अगस्त में शुरू हो गई है। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक सप्लाई।
- 04 हजार हेक्टेयर में बसेगा मेला
- 30 पीपा पुल का निर्माण किया जाएगा।
- 79 हजार साल स्लीपर की आपूर्ति होनी है
- 150 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा।
- 3308 पीपा लगेगा
- 650 किलोमीटर से अधिक दूरी में चकर्ड प्लेट बिछाई जाएग।
- 1.16 लाख नई चकर्ड प्लेट मंगाई गई है
- 40 हजार के करीब आपूर्ति हो चुकी है


