मैट्रिमोनियल साइट (Matrimonial Site) पर ठगी 5 महिलाओं से शादी और 50 को मैरिज प्रपोजल..
डेस्क, न्यूज। मैट्रिमोनियल साइट ((Matrimonial Site) का मामला सामने आया है आप को बता दे की ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में Matrimonial Site के जरिए शादी और ठगी की एक ऐसी हैरतअंगेज कहानी सामने आई है, जिसे जानने के बाद दांतों तले उंगलियां दबाने के लिए मजबूर हो जाएंगे। यहां एक शख्स ने अपनी जाल में फंसाकर पांच महिलाओं (Women) से शादी कर ली। इतना ही नहीं वो करीब 50 लड़कियों से विवाह के लिए संपर्क किया।
दो महिलाओं की शिकायत के बाद पुलिस ने भी ऐसा जाल बिछाया कि शातिर अपराधी उसमें फंस गया। इसके बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा। आरोपी की पहचान 34 वर्षीय सत्यजीत सामल के रूप में हुई है।
वो खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लड़कियों को अपनी जाल में फंसाता और उनसे शादी के बाद ब्लैकमेल (Blackmail) करके लाखों रुपए ऐंठता था। उसके कब्जे से एक कार, बाइक, 2.10 लाख रुपए, एक पिस्तौल और शादी के कॉन्ट्रैक्ट बरामद किए गए हैं।


