अलविदा! मां कुश्ती मेरे से जीत गई, मैं हार गई' विनेश फोगाट ने लिया संन्यास...
Desk News: पेरिस ओलंपिक में कुश्ती फाइनल से अयोग्य घोषित होने के एक दिन बाद पहलवान विनेश फोगट (Vinesh Phogat) ने 8 अगस्त को संन्यास ले लिया। विनेश फोगट को 50 किलोग्राम महिला कुश्ती से 100 ग्राम ज्यादा वजन के कारण डिसक्वालीफाई (disqualify) होना पड़ा था। वजन कम करने के लिए बाल कटिंग, कपड़े छोटे करने के साथ ही कई तरीके अपनाएं, वजन दो किलो बढ़ गया था। वजन पर विशेष ध्यान रखा पर मात्र 100 ग्राम वजन के कारण डिसक्वालीफाई कर दी गई।
पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) में डिसक्वालीफाई होने के बाद पहलवान विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया है।
माँ कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ़ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज़्यादा ताक़त नहीं रही अब।
— Vinesh Phogat (@Phogat_Vinesh) August 7, 2024
अलविदा कुश्ती 2001-2024 🙏
आप सबकी हमेशा ऋणी रहूँगी माफी 🙏🙏
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स लिखा, 'मां कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई, माफ करना आपका सपना, मेरी हिम्मत, सब टूट चुके, इससे ज़्यादा ताक़त नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2001-2024. आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी, माफी'


