यहां तो भूत ने ही दर्ज करवा दी FIR! हाईकोर्ट में सामने आए एक अजीबोगरीब मामला
डेस्क, न्यूज। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाईकोर्ट में सामने आए एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। ये सुनने में भी अजीब लगेगा कि कोई भूत भी FIR करा सकता है।
मृतक व्यक्ति के नाम से साल 2014 में एक जमीन के विवाद में एक ही परिवार के पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ। वहीं, जांच अधिकारी ने भी बयान दर्ज कर लिया और चार्जशीट भी लगा दिया।
अदालत में जानकारी दी गई कि साल 2014 में पुरुषोत्तम (Purushottam) और अन्य के खिलाफ शब्दप्रकाश नाम के व्यक्ति ने धोखाधड़ी की FIR दर्ज कराई थी। जबकि शब्दप्रकाश की तो साल 2011 में ही मौत हो चुकी है।


