बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, अब तक 72 की मौत,शेख़ हसीना ने इस्तीफ़ा
न्यूज। भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश (Bangladesh) से एक बार फिर हिंसा की खबर सामने आई। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, रविवार को बांग्लादेश में भड़की हिंसा में 72 से अधिक लोगों की मौत के साथ ही सैकड़ों लोग घायल हो गए।
यहां छात्र प्रदर्शनकारी पुलिस और सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं की बीच भिड़ंत हुआ थी। पीएम शेख हसीना के इस्तीफे की मांग कर रहे हजारों प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस छोड़ी और स्टन ग्रेनेड का इस्तेमाल करना पड़ा ।
सरकार ने रविवार शाम 6 बजे से अनिश्चितकालीन राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू का घोषणा किया, पिछले महीने शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान पहली बार सरकार ने ये कदम उठाया है।
अपडेट....
नौकरी में आरक्षण के विरुद्ध आंदोलन में व्यापक हिंसा के बीच बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख़ हसीना ने इस्तीफ़ा दिया उन्होंने ढाका छोड़ा , उनके फ़िनलैंड जाने की संभावना…
सेना के सत्ता सँभालने की संभावना


