वीडियो देखकर बना रहे थे बम, तभी हो गया धमाका...5 बच्चे जख्मी
Up News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर में छोटे-छोटे बच्चे यूट्यूब देखकर एक्सपेरिमेंट कर रहे थे।
इसी दौरान ब्लास्ट हो गया। बच्चों ने यूट्यूब पर देखकर एक टॉर्च में दिया सलाई के मसाले को टॉर्च में भर दिया। फिर उसमें बैटरी डालकर जैसे ही टॉर्च को ऑन किया, जोरदार धमाका हुआ। इससे 5 बच्चे जख्मी हो गये।
बता दे अचानक जोरदार धमाका हुआ और पांच बच्चे घायल हो गए। सभी घायल हुए बच्चों को जिले के गायघाट (Gaighat) सीएचसी में भर्ती कराया गया। इनमें तीन बच्चों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच में कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला है।
पुलिस के मुताबिक़, घटना मंगलवार देर शाम की है। परिजनों ने पहले गांव में ही मामले को रफा-दफा करना चाहा। लेकिन बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल (hospital) में भर्ती कराने से बुधवार को मामला उजागर हुआ। ग्रामीणों ने घटना को लेकर बताया कि बच्चों ने यूट्यूब (YouTube) पर वीडियो देखकर माचिस की तीलियों और पटाखे का बारूद इकट्ठा किया था।


