सांसद का सहयोगी होने का दावा करके ठगे 12 लाख !
शिवसेना नेता और दक्षिण लोकसभा क्षेत्र से सांसद अरविंद सावंत का निजी सहायक होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने मुंबई के मशहूर 78 साल पुराने बड़े मियां रेट्रो रेस्टोरेंट के मालिक से 12.27 लाख रुपये ठग लिए।
सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने बिना कोई पैसा दिए बिरयानी और गुलाब जामुन समेत सैकड़ों प्लेट खाना मंगवाया और साथ ही उनकी बेटी को लॉ कॉलेज में सीट दिलाने में मदद करने का दावा भी किया।
बड़े मियां के मालिक जमाल मोहम्मद यासीन शेख को लगा कि उनके साथ धोखा हुआ है और उन्होंने मुंबई के कालाचौकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।


