शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, रुपए ऐठने के मामले में केस दर्ज
बस्ती। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
![]() |
| फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर |
पीड़िता ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि श्रवण कुमार यादव पुत्र राम उजागिर, चिंता यादव पुत्र राम उजागिर, मूलन यादव पुत्र राम उजागिर, सुनीता देवी पत्नी मूलन यादव, साधना पुत्री राम उजागिर यादव, आराधना पुत्री राम उजागिर यादव ने खड्यंत्र करते हुए पीड़िता के साथ दुर्व्यवहार किया है। जिसमे श्रवण कुमार शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा।
पीड़िता ने बताया कि वह अपने मामा के घर महरीपुर गांव शादी में मई माह में गई थी। वहीं श्रवण कुमार यादव पुत्र राम उजागिर निवासी साड़ी इच्छा थाना गौर जनपद बस्ती से मुलाकात हुई और मुझे अपने प्यार के जाल में बहलाया फुसलाया और कहा कि मैं तुमसे शादी करूंगा और मैं उसके बहकावे में आ गई मैं इन उस पर विश्वास कर लिया और वह हमारे घर आने जाने लगा और कई बार शहर के होटल में भी लेकर गया और साथ ही अपने घर साड़ी इच्छा भी ले जाया करता था। इस दौरान उसने कई शारीरिक संबंध भी बनाए। जब इस बात की जानकारी श्रवण की मां को हुई तो भाई बहन सहित सभी लोग इस बात से सहमत हुए और शादी कराने की बात कही।
इस बीच पीड़िता ने घरेलू कार्य के लिए रखे 60000 रुपए एवं 150000 रुपए मोटरसाइकिल खरीदने के लिए दिया लेकिन शादी का झांसा देकर श्रवण लगातार शारीरिक शोषण करता रहा और इसी बीच जब मैने शादी का दबाव बनाया तो श्रवण ने कहा कचहरी चलकर कोर्ट मैरिज कर लेंगे और मंदिर में शादी कर लेंगे लेकिन इसी बीच वह मुंबई चला गया और मोबाइल बंद कर लिया। जब बीच ने कैसे भी बात हो पाई तो कहा कि मेरे या घर वालों खिलाफ को कार्यवाही की तो जान से मार दूंगा।
पीड़िता ने प्रार्थना पत्र में कुल ₹521873 हड़पने एवं 7 माह से हो रहे शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। मामले में थाना कप्तानगंज द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।


