करंट की चपेट में आया संविदाकर्मी लाइनमैन; खंभे पर काम के दौरान हादसे का शिकार..
बस्ती। शनिवार दोपहर बाद बिजली के खंभे पर तार सही कर रहे संविदाकर्मी हादसे का शिकार हो गया।
पूरा मामला कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रैय्यल गांव का है यहां संविदा विद्युत कर्मचारी श्रवन कुमार पुत्र मल्लू निवासी नेवादा खंभे पर तार सही कर रहा था कि अचानक बिजली की चपेट में आ गया जिससे खंभे से नीचे गिर गया। स्थानीय लोगों ने गंभीर देख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
घटना पर जेई कप्तानगंज ने बताया कि रोस्टिंग के दौरान हादसा हुआ। जो बगल में गए तार के हवाई करंट की संभावना जताई जा रही है।


