सैनिकों की कलाई पर स्कूली छात्राओं ने बांधी राखी: त्योहार की बधाई दी
बस्ती। शनिवार को ग्रीन वैली एकेडमी के नन्हे मुन्ने बच्चों ने 47 अप बटालियन एनसीसी बस्ती में पहुंच कर के उपस्थित सैनिकों को राखी बांध कर मिठाई खिलाई।
इस कार्यक्रम में 47 यूपी बटालियन सीसी बस्ती के कमांडिंग ऑफिसर करनाल प्रशांत कुमार ने बच्चों को रक्षाबंधन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आप भविष्य में क्या बनना चाहते हैं। बच्चों में खुशियां भरते हुए। उनके अंदर देश प्रेम की भावना को जागृत किया।
कर्नल प्रशांत कुमार, एस एम बीवी तमांग लेफ्टिनेंट जितेंद्र कुमार सिंह आदि ने रखी बधाने के साथ ही बच्चियों को त्यौहार की बधाई दिया।
कर्नल प्रशांत कुमार ने बच्चों को चॉकलेट चिप्स और फ्रूटी दिया। इस कार्यक्रम में ग्रीन वैली की शिक्षिका पूजा भट्ट और शशि श्रीवास्तव ने भी कर्नल प्रशांत कुमार जी को राखी बांधी और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस कार्यक्रम में कॉलेज के निदेशक डॉ अजीत प्रताप सिंह, छात्रा अनन्या सिंह, अधीर सिंह आर्या, आकृति, आराध्या, डाली यादव, सौम्या, प्रिया कसौधन, सहित अनेक छात्राएं उपस्थित रहे और कार्यक्रम में प्रतिभा किया।


