विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में भैंस की मौत
बस्ती। विद्युत विभाग की लापरवाही से घर के बाहर विद्युत पोल से करंट उतरने से बगल में बंधी भैंस चपेट में आ गई। जिससे भैंस की मौत हो गई।
घटना हर्रैया थाना क्षेत्र के नरायनपुर तिवारी गांव निवासी वंशराज के घर के सामने लगे लोहे के विद्युत पोल में करंट उतरने से हुआ।
रोजाना की तरह भैंस गुरुवार की रात खंबे के बगल भैंस बांध कर घर से लोग सो गए। सुसुबह जब परिजनों की आंखें खुली। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक विद्युत पोल के जरिए जमीन में उतरे करंट की चपेट में आने से भैंस की मौत हो चुकी थी।
गनीमत रही की घटना रात के वक्त हुई अगर यह घटना सुबह हुई होती तो परिवार के अन्य सदस्यों के अलावा रास्ते से गुजर रहे राहगीर भी इसकी चपेट में आ सकते थे। वही सुबह लाइट काटने के बाद लोगों ने मृतक भैंस के शव को किनारे किया और घटना की सूचना गांव के प्रधान, लेखपाल सहित संबंधित अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई।


