खबर का असर: वन विभाग ने हटाये पौधे, जांच में जुटे अधिकारी..
बस्ती। जिले के विकास खंड कप्तानगंज के वन विभाग के लापरवाहों द्वारा झाड़ियों में फेंके गये पौधों के मामले में तोल पकड़ता जा रहा हैं।
खबर चलने के बाद वन कर्मियों ने शाम के अंधेरे में सूखे पौधों को झाड़ियों से हटा दिया। जिसके बाद कौड़ीकोल की झाड़ियों में सूखे फेंके मिले पौधे की खबर को संज्ञान में लेते हुए विभाग के उच्च अधिकारी मामले की जांच करने के लिये सोमवार को कौड़ीकोल गाँव पहुँचे और सूखे पौधों के बारे में जांच पड़ताल किया।
बता दे कौड़ीकोल गाँव के झाड़ियों में रविवार सूखे पेड़ फेंके मिले थे। इन पेड़ों को कौड़ीकोल से पोखरा मार्ग पर हरियाली के लिये रोपित करना था। सूखे पेड़ो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद वन विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ गई।
आनन फानन में रात में ही सूखे पेड़ो को झाड़ियों से हटा दिया गया। सोमवार की सुबह मुख्य वन संरक्षक वीसी ब्रम्हा, डीएफओ जय प्रकाश सिंह, रेंजर राजू प्रसाद ने सड़क के किनारे लगे पौधों का निरीक्षण किया। उसके बाद झाड़ियों में मिले सूखे पौधों के बारे में ग्रामीणों से पूछताछ किया।
मुख्य वन संरक्षक ने सड़को पर लगे सूखे पेड़ो को तत्काल लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही सूखे पेड़ो के मामले की निष्पक्ष जांच करके रिपोर्ट मांगी। जांच के दौरान वन कर्मियों में अफरा तफरी का माहौल बना रहा।


