कोठवा भरतपुर गांव में मारपीट के मामले में 10 पर मुकदमा
बस्ती। जिले के नगर थाना क्षेत्र के कोठवा भरतपुर में पैमाइश का खूंटा उखाड़ने को लेकर गांव में मंगलवार को दो पक्षों में हुए मारपीट हो गई।
मामले में पुलिस ने 10 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी महेश यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के कुछ लोगों ने एकराय होकर उन्हें व उनके परिवार वालों को अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी।
उनकी मां का झाला व सोने की चेन छीन ली। उन्हें व उनके परिवार वालों को जमकर मारा पीटा। मारपीट में गुलाबा देवी, ज्ञानमती, संतोष, शिवाकान्त, रामपूजन, दिनेश घायल


