बांग्लादेश में हर तरफ हिंसा, जेल पर भी हुआ हमला, 500 कैदी फरार
भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में इस समय हलचल मची हुई है, तख्तापलट होने के बाद देश के हालात और व्यवस्था चरमरा गई है, जिसके बाद देश की जेल भी खाली हो रही है. नॉर्थ बांग्लादेश जिले शेरपुर की जेल से बदमाशों की मदद से करीब 500 कैदी फरार हो गए।
500 कैदी हुए फरार
बांग्लादेश में इस समय पूरी तरह से हलचल मची हुई है, तख्तापलट होने के बाद देश को हालात चरमरा गई है, जिसके बाद देश की जेल भी खाली हो रही है।
हालातों को काबू करने के लिए सरकार ने देश में रविवार शाम 6 बजे से कर्फ्यू लगा दिया था, लेकिन सोमवार को बांग्लादेशी कर्फ्यू तोड़ कर सड़कों पर उतर आए।
कर्फ्यू के दौरान दिन में बदमाश डंडे लेकर जेल में घुस गए। नॉर्थ बांग्लादेश जिले शेरपुर (Sherpur) की जेल से बदमाशों (rogues) की मदद से करीब 500 कैदी फरार हो गए।


