IAS पूजा खेडकर की ऑडी गाड़ी पुलिस ने की सीज़
डेस्क, न्यूज। विवादों में घिरीं महाराष्ट्र कैडर की IAS पूजा खेडकर जिस ऑडी गाड़ी से पुणे कलेक्ट्रेट (Pune Collectorate) जा रही थीं, उसे पुलिस ने सीज कर दिया है। खेडकर फैमिली के ड्राइवर ने ट्रैफिक पुलिस स्टेशन (Traffic Police Station) जाकर ऑडी की चाबी पुलिस को सौंप दी। हालांकि पुलिस का कहना है कि फैमिली ने अबतक गाड़ी के डॉक्यूमेंट नहीं सौंपे हैं।
पुणे में असिस्टेंट कलेक्टर रहते हुए IAS पूजा खेडकर इसी ऑडी कार का प्रयोग करती थीं, जिस पर 'महाराष्ट्र सरकार' लिखा हुआ था।
केंद्र सरकार ने गुरुवार को पूजा खेडकर द्वारा सिविल सेवा परीक्षा (civil services exam) में उम्मीदवारी सुरक्षित करने और फिर सेवा में चयन के लिए प्रस्तुत दस्तावेजों की फिर से जांच के लिए एक सदस्यीय समिति का गठन किया था।

