दूल्हे ने शराब पीकर मंडप में मारी गुलाटी; दुल्हन ने लौटा दी बारात
यूपी, न्यूज। यूपी के उन्नाव में एक शादी समारोह दौरान पंडित जी मंत्र पढ़ रहे थे, मंडप में बैठी दुल्हन अपने भविष्य के सपने बुन रही थी। इतने में दूल्हा झुमते हुए मंडप में आया और बैठते ही उलट गया।
उसकी इस हरकत को देख मंडप में मौजूद सभी लोग हैरान हो गए। दूल्हे को उठाने की कोशिश हुई, लेकिन वह अंट शंट बकने लगा तो पूरा माजरा समझ में आया। इसके बाद दुल्हन ने भी अपने तेवर दिखाए और गुस्से में खड़ी होकर शादी से इनकार कर दिया। उसने साफ कह दिया कि उसके सपनों का राजा कोई शराबी नहीं हो सकता।

