खुश खबरी अब B.Tech हिन्दी-संस्कृत में भी
अब दिल्ली विश्वविद्यालय के बीटेक प्रोग्राम में छात्र हिंदी और संस्कृत की पढ़ाई भी करेंगे। डीयू ने एबिलिटी एन्हेंसमेंट कंपल्सरी कोर्स (एईसीसी) के तहत इसे शामिल किया है।
अकादमिक काउंसिल की बैठक में इसके लिए पाठ्यक्रम को पास कर, इसे मंजूरी दे दी गई है। जिसके बाद बीटेक में छात्रों के पास हिंदी या संस्कृत पढ़ने का विकल्प होगा।
इसके अलावा बैठक में भूगोल, आईटेप (चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम) आधुनिक भारतीय भाषाओं, व बीए वोकेशनल साइंस के पांचवें व छठे सेमेस्टर के पाठ्यक्रम को भी मंजूरी मिल गई है। अकादमिक काउंसिल की बैठक में डिग्री में सुधार के लिए शुल्क बढ़ोतरी का प्रस्ताव भी वापस हो गया है।

