अमीर आदमी से कैसे करें शादी?" लड़कियों को सिखाती है फीमेल लव गुरू अब तक 163 करोड़....
Desk News: सुंदरता केवल बॉयफ्रेंड बनाने तक ही सीमित रह गई है। लेकिन शादी की बात हो तो लड़कियां अक्सर देखते हैं कि लड़का कितना कमाता है कितना अमीर है।
आप को हम आज ऐसे फीमेल लव गुरु बताने जा रहे हैं जो एक कॉन्ट्रोवर्शियल लव गुरु है। जो महिलाओं को सिखाती है कि वो कैसे अमीर आदमी से शादी करें। फीमेल लव गुरू साल के 163 करोड़ रुपये कमा रही है। ये मामला चीन का है।
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस इन्फ्लुएंसर का नाम ले चुआनकू है। उसने सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स (Social Media Platforms) के जरिए रिलेशनशिप और वित्तीय सलाह प्रदान करके चीन में 'लव गुरू (Love Guru)' के रूप में लोकप्रियता हासिल कर ली है। इन के बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं।
चुआनकू लाइव स्ट्रीम (Chuanqu Live Stream) के दौरान एक सलाह देने के बदले 12,945 रुपये चार्ज लेती है। उसके सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले कोर्स 'मूल्यवान रिश्ते (Valuable relationships)' की फीस 43,179 रुपये है. इसके साथ ही वो निजी परामर्श देने के लिए हर महीने 1,16,927 रुपये लेती है।
सोशल मीडिया के अलावा कई वर्कशॉप और सेमिनार भी आयोजित करती रहती है। यहां वो डेटिंग स्ट्रैटेजी (dating strategy) पर लोगों को मार्गदर्शन देती है।
विवादों में रहने के कारण उसे स्थानीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो (social media platform weibo) पर बैन किया गया है।

