सरकारी स्कूल के अंदर सजा ली अंडे की दुकान, बोला- माटसाहब को देता हूं पैसा...
एमपी। एमपी से शिक्षा विभाग से जुड़ा बेहद हैरान करने वाला मामला देखने को मिला है। जिले मुख्यालय से करीब 8 किमी कि दूरी पर स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय गढ़लागिर्द (primary school garhalagird) के अंदर अंडे का ठेला लगाया जा रहा है।
तस्वीरों को देखकर आपको हैरानी होगी, लेकिन ये हकीकत है। स्कूल में अंडे के ठेले के साथ ही गोलगप्पे (golgappas) भी बेचे जा रहे हैं। बच्चे भी यहां बड़े चाव से खाते नजर आए। ग्रामीण इलाके के गढ़लागिर्द स्कूल का ये नजारा आम है। ऐसा एक दो दिन नहीं, बल्कि हमेशा होता है
मामले में दुकानदार ने कहा स्कूल के अंदर ठेला लगाने के लिए माटसाहब को पैसा देना पड़ता है। जब पैसा देते हैं तभी स्कूल के अंदर ठेला लगाने की अनुमति मिलती है।
गढ़लागिर्द गांव के स्कूल में पहली क्लास से पांचवीं क्लास के बच्चे पढ़ने आते हैं. बजरंगढ़ जन शिक्षा केंद्र के अंतर्गत यह स्कूल संचालित है।


