किराए के रूम में छाप दिए ₹6 लाख के नकली नोट, ऑर्डर मिलने..
डेस्क न्यूज: एमपी के ग्वालियर की क्राइम ब्रांच पुलिस (Crime Branch Police) ने एक मकान में छापा मारकर नकली नोट छापने और खपाने वाली गैंग को गिरफ्तार किया है।
किराए का कमरा लेकर रहने वाले दो जालसाजों ने महज दो महीने के भीतर 6 लाख रुपए के नकली नोट छाप डाले थे। पुलिस ने गैंग के दो सदस्यों से 2 लाख 9 हजार रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं। साथ ही नोट छापने वाली कलर, स्कैनर प्रिंटर, बटर पेपर को जब्त किया है।


