दर्जी ने बिगाडा ब्लाउज का डिजाइन, अब कोर्ट से मिली सजा
डेस्क, न्यूज। दिल्ली से सटे नोएडा की रहने वाली एक महिला ने अपने भतीजे की शादी में पहनने के लिए एक ब्लाउज (Blouse) और एक सूट सिलवाया था। महिला ने इन दोनों को एक बुटीक में सिलने के लिए दिया था। बुटीक संचालक ने महिला के द्वारा दिया गया ड्रेस का स्टाइल चेंज कर उसको गलत तरह से सिल दिया। शादी से आने के बाद महिला ने बुटीक संचालक की शिकायत उपभोक्ता विभाग में कर दी।
मामले पर आयोग ने संज्ञान लेते हुए 11 महीने बाद अपना फैसला सुनाय। फैसला महिला के पक्ष में ही आया। आयोग ने बुटीक संचालक को महिला को 10 हजार रूपये छह फीसदी ब्याज के साथ देने का आदेश दिया है।


