आम को लेकर व्यापारियों में जमकर चले लात-घूंसे
डेस्क, न्यूज। आम को फलों का राजा कहा जाता है. इस वक्त आम का सीजन चल रहा है और लोग बाजार से अच्छे क्वालिटी (Quality) का आम खरीदकर खा रहे हैं।
वहीं, आम अच्छा नहीं होने पर लोगों के बीच लड़ाई भी हो जा रही है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि कानपुर (Kanpur) से आई एक खबर से पता चल रहा है। यहां पर आम की क्वालिटी को लेकर दो व्यापारियों के बीच लड़ाई हो गई और मामला थाने तक पहुंच गया।
जानकारी के मुताबिक कानपुर की मंडी समिति में अच्छे आम को लेकर दो व्यापारियों के बीच जमकर मारपीट हो गई है। इस पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल (viral on social media) हो गया।
जिसके बाद मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने दोनों व्यापारियों को धारा 151 में गिरफ्तार कर लिया गया। मामला कानपुर के केसचेंडी (hair follicles) इलाके में शहर की बड़ी मंडी का बताया जा रहा है।


