5 बच्चों की मां, प्रेमी संग हुई फरार गुस्साए पति ने घर को फूका...
यूपी, न्यूज। उत्तर प्रदेश (Utter Pradesh) के बांदा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक व्यक्ति की पत्नी अपने 5 बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई।
जिसके बाद गुस्साए पति ने कथित तौर पर घर को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई और घर में मौजूद बच्चों का रेस्क्यू किया। यह मामला नरैनी कोतवाली क्षेत्र के करतल चौकी क्षेत्र का है।
यहां रहने वाले लल्लू के घर में अचानक देर रात 2 बजे आग लग गई। लोगों ने पुलिस (Police) को सूचना दी तो पीड़ित ने सब कुछ जल जाने का हवाला देकर मौके पर न आने को कहा। पुलिस फिर भी मौके पर पहुंची और जायजा लिया।
चौकी इंचार्ज रोशन कुमार गुप्ता के मुताबिक देर रात करीब दो बजे सूचना मिली थी कि ग्राम दाई की बगिया में सड़क के किनारे स्थित घर में आग लग गई है, सूचना पर तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना देकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घर में रहने वाले सभी सुरक्षित हैं। करवाई की जा रही है


