दिल्ली पुलिस ने किडनी रैकेट का किया भंडाफोड़
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े किडनी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के मुताबिक
पिछले कुछ ही समय में इस रैकेट ने 34 अवैध ट्रांसप्लांट को अंजाम दे दिया। इस रैकेट के तार दिल्ली (Delhi) के अलावा चार राज्यों गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश तक फैले थे।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (Crime Branch) को दिल्ली से चल रहे इन नेटवर्क की जानकारी मिली थी और पुलिस गैंग से जुड़े सबूत इकट्ठा कर रही थी
तभी एक महिला ने पुलिस से संपर्क किया और बताया की एक शख्स ने उनके पति के किडनी ट्रांसप्लांट (Kidney Transplant) के लिए 35 लाख ले लिए। किडनी भी ट्रांसप्लांट नहीं हुई और उनके पति की मौत हो गई।


