अयोध्या हाइवे पर झोपड़ी के ऊपर पलटा ट्रक, 4 की दर्दनाक मौत..
यूपी न्यूज। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अयोध्या हाइवे पर सुबह 3 बजे एक अनियंत्रित ट्रक के पलट जाने से झोपड़ी में सो रहे 4 लोगों की मौत हो गई.
हालांकि इस हादसे में 7 साल की एक बच्ची की जान बच गई और वो पूरी तरह सुरक्षित है।
हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शवों क़ो पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए ट्रक के चालक समेत 2 लोगो को गिरफ्तार है।


