मोदी-योगी के नाम की 20 किलो की कांवड़ लेकर पहुंचा शख्स
डेस्क, न्यूज। कांवड़ में आप ने बहुत ही भोले के भक्तो को देखा होगा। हरिद्वार (Haridwar) से जल भरकर मोदी-योगी (Modi-Yogi) के नाम की कांवड़ लेकर एक शख्स मेरठ पहुंचा है। शख्स का पूरा नाम तरुण कुमार (Tarun Kumar) है। कांवड़ मार्ग पर तरुण की कांवड़ ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।
तरुण का कहना है कि वे पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी की लम्बी आयु और अच्छी सेहत की प्रार्थना के साथ कांवड़ लेकर निकले हैं।
तरुण ने बताया कि वे राम मंदिर का निर्माण (construction of Ram Mandir) होने और जम्मू-काश्मीर से धारा 370 (Article 370 from Jammu and Kashmir) हटाने के फैसले से बेहद खुश हैं। साथ ही यूपी में कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा से भी वह काफी खुश हैं।
तरुण ने कहा, 'मैने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की है कि दोनों स्वास्थ्य रहे और दीर्घायु रहें, और इसीलिए कांवड़ (Kaanvad) ला रहा हूं, क्योंकि दोनों की देश को बहुत जरूरत है।


