चोरी कर भेजा मैसेज "परेशान ना हो, 20 दिन बाद लौटा देगे पैसे"
एमपी, न्यूज। भोपाल में चोरी का अजब-गजब मामला सामने आया। जहां ड्राइवर ने पहले तो मालिक के घर से रुपये चुराए और फिर मालिक के बेटे को मोबाइल पर मैसेज (Massage) भेज कर बकायदा इसकी जानकारी दी और कहा- "परेशान न हों, अगले 20 दिनों में रुपये लौटा दूंगा "
घटना चूनाभट्टी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है यहां PWD अफसर के घर हाल ही में नया ड्राइवर (new driver) रखा गया था जिसका नाम दीपक है. घर के मालिक कपिल त्यागी अपनी पत्नी के साथ अमेरिका गए हुए हैं।
उनका बेटा चिरायु त्यागी शनिवार को इंदौर गया हुआ था. इसी दौरान कपिल त्यागी की मां को फिजियोथैरेपी (Physiotherapy) करवाने ड्राइवर दीपक डॉक्टर के क्लिनिक लेकर गया और उन्हें वहां छोड़कर घर लौट आया। इसके बाद दीपक ने कपिल की मां को क्लिनिक से वापस लाकर घर छोड़ा और उसके बाद चला गया।
थोड़ी देर बाद दीपक ने चिरायु के मोबाइल पर मैसेज किया, "मैं घर से 60 हज़ार रुपये नगद ले गया हूं. आप चिंता मत करना. मैं 20 दिनों में रुपये लौटा दूंगा।" मैसेज मिलने के बाद पुलिस को इसकी शिकायत की गई।


