मेलोनी की हाइट का उड़ाया मज़ाक, पत्रकार पर लगा 4.5 लाख का जुर्माना...
डेस्क, न्यूज। इटली के एक पत्रकार ने उड़ाया प्रधानमंत्री मेलोनी (PM Meloni) की हाइट का मजाक, कोर्ट ने लगा दिया 4.5 लाख रुपये का जुर्माना लगा।
इटली में एक महिला पत्रकार पर देश की पीएम का मजाक उड़ाने के लिए कोर्ट ने भारी भरकम जुर्माना लगाया है। मिलान की एक अदालत ने एक पत्रकार को सोशल मीडिया (social media) पर इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी (Prime Minister Giorgia Meloni) का मजाक उड़ाने के लिए 5000 यूरो (4,55,569 रुपये) का हर्जाना देने का आदेश दिया है। न्यूज एजेंसी और अन्य स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ इसकी जानकारी दी गई है।


