'फिलिस्तीन जिंदाबाद' के लगाए नारे, 14 गिरफ्तार
यूपी। उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra) में मुहर्रम के मौके पर फिलिस्तीन जिंदाबाद के नारे लगाने वालों कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल ऐसे 14 लोगों को पकड़ा है जो फिलिस्तीन के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने यह कार्रवाई फतेहपुर सीकरी (Fatehpur Sikri) में की है।
मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया (social media) पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें मोहर्रम के मौके पर फिलिस्तीन जिंदाबाद (Long live Palestine) के नारे लगाए जा रहे थे। यह नारा बुलंद दरवाजे के पास बस्ती के लोग लगा रहे थे जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। मुहर्रम के मौके पर बस्ती के लोग तहरा गेट पर ताजिया लेकर करबला जा रहे थे।
कर्बला की तरफ जाते समय लोगों ने यह नारे लगाए थे। फिलिस्तीन (Palestine) के समर्थन में नारेबाजी का यह वीडियो सोशल मीडिया (social media) पर भी खूब वायरल हुआ था।


