फेमस होने के लिए छात्र ने दी CM योगी को धमकी
यूपी, न्यूज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक युवक ने फेमस होने के लिए धमकी दे डाला। इसके बाद पुलिस शक्ति में आई और योग को गिरफ्तार कर लिया।
बता दे प्रयागराज पुलिस ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (social media platforms) पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी देने के आरोप में 22 वर्षीय LLB कर रहा युवक को हिरासत में ले लिया है।
आरोपी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई गई पोस्ट के वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी के खिलाफ कार्यवाही शुरू करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। एक पोस्ट के जवाब में पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सराय इनायत थाने में मुकदमा दर्ज की गई है।
पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट के जवाब में कहा, 'उक्त प्रकरण का त्वरित संज्ञान लेते हुए थाना सरायइनायत पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा चुका है, अभियुक्त को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही में लाई गई है।'


