सागर सेवा ट्रस्ट द्वारा चल रहा निशुल्क स्वास्थ्य कैम्प और लंगर
बस्ती। कावड़ यात्रा के दौरान कप्तानगंज में सागर सेवा ट्रस्ट अग्रणी भूमिका में दिखाई। संस्था के कैम्प कार्यालय इंदिरा भवन पर 30 जुलाई की देर शाम से ही निशुल्क स्वास्थ्य शिविर की शुरुआत हुई जिसका शुभारंभ प्रभारी चिकित्साधिकारी कप्तानगंज डॉ अभय सिंह द्वारा किया गया। मेडिकल कैंप के साथ ही लंगर भी चलता रहा जिसमें भारी भीड़ दिखी।
बताते चलें इस संस्था की ओर से 29 जुलाई से 2 अगस्त तक कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्त कांवरियों की सेवा में मेडिकल कैंप और लंगर के साथ विश्राम स्थल की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया था। जो सुचारू रूप से चल रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद ओझा ने बताया इस आस्था के पर्व में शिव भक्तों की सेवा में ट्रस्ट पूर्ण रूप से समर्पित है। कार्यक्रम में कमलेश चौधरी,रबि तिवारी,सूरज सिंह , नारायण मिश्र सहित अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका दिखाई दी।


