कुदरत की विनाशलीला वायनाड में 130 लोगों की मौत
केरल। वायनाड जिले में कुदरत की विनाशलीला से पूरा देश दुख में पड़ गया है बारिश के बाद लैंडस्लाइड (Landslide) से हुए भीषण हादसे में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक 130 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
वहीं 85 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं, जबकि, बड़ी संख्या में लोगों को एनडीआरएफ, आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के जवान मलबे से निकाल चुके हैं। 129 लोग घायल बताए जा रहे हैं. वायनाड में मौसम अभी भी खराब है। भारी बारिश की वजह से रेड अलर्ट है। इसलिए रेस्क्यू टीम को काफी मुश्किल आ रही है. केरल सरकार ने त्रासदी के बाद दो दिन के शोक की घोषणा कर दी है।


