नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार
बस्ती। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र से नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पाॅक्सो सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
बता दे 10 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले अपराधी को थाना कप्तानगंज पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 143/24 धारा 65(2) BNS, 5M/6 पास्को एक्ट व 3(2)V SC/ST से संबंधित को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया है।
बालिका से रेप के आरोपी को कप्तानगंज पुलिस ने मंगलवार को पुलिस ने कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ऐंठी गाँव के निकट से गिरफ्तार किया हैं।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गाँव में रविवार को दिन में 11 बजे एक दस वर्षीय बालिका बाग में आम बीनने के लिये गई थी तभी गाँव का एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची ने घटना की सूचना घर जाकर परिजनों को दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर कप्तानगंज पुलिस ने मामले में गम्भीर धाराओं में केस दर्ज किया था। तभी से आरोपी युवक की तलास जारी थी मामले में आज स्थानीय थाना क्षेत्र के शिम्पू पांडेय पुत्र लल्ला उर्फ अरविंद पाण्डेय निवासी खपडही को गिरफ्तार करके न्यायालय भेजा हैं। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया।


