संदिग्ध परिस्थिति में नदी किनारे पेड़ से लटका मिला छात्र का शव
बस्ती। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भरू गांव में बीती रात मनोरमा नदी के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिलने से गांव में हड़का मच गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भरू गांव निवासी आलोक कुमार (17 ) पुत्र दिलीप कुमार क्षेत्र के बिहार बाजार स्थित एक स्कूल में हाई स्कूल का छात्र था। वह स्कूल से आने के बाद शनिवार की शाम को अपनी बकरी चराने के लिये गांव के दक्षिण मनोरमा नदी के किनारे गांव के अन्य बच्चों के साथ गया था।
देर शाम चरने गई बकरियां घर पर आ गईं, लेकिन आलोक घर नही पहुंचा तो परिजनों नें खोजबीन करना शुरू किया तो रात करीब नौ बजे आलोक कुमार का शव नदी के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों एक पेड़ से लटका हुआ मिला। परिजनों नें घटना की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुँची कप्तानगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस व फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल की जांच पड़ताल की गई।
वही इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज दीपक कुमार दुबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के के लिए भेज जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा।


