छात्राओं को मिला स्मार्ट फोन व टैबलेट, खिले चेहरे
अरूण कुमार
बस्ती। जिले के लखपति देवी रामकिशोर महिला महाविद्यालय एकटेकवा में शनिवार को शासन की ओर से उपलब्ध कराया गया।
स्मार्टफोन और टेबलेट वितरित किया गया। बीए तृतीय वर्ष की ढाई सौ छात्राओं को स्मार्ट फोन दिया गया। इसके साथ ही एमए की 48 छात्राओं को टैबलेट वितरित किया गया। टैबलेट और स्मार्ट फोन पाकर छात्राएं बहुत खुश नजर आईं।
मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रबंधक राजेश्वरी उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीक और संचार माध्यमों का उपयोग कर ज्ञान का दायरा बढ़ाया जा सकता है। इसके माध्यम से छात्राओं को पाठ्यक्रम को इंटरनेट के माध्यम से विस्तार से जानने और समझने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम को निदेशक रामदीन शुक्ल ने भी संबोधित किया। इस दौरान शिक्षक व छात्राएं मौजूद रहीं।


