गीत-गोधूलि पर झूमेगा बस्ती; 22 जुलाई को होगा कवि सम्मेलन, सम्मान ..
यूपी, बस्ती। जिले के पंडित अटल बिहारी वाजपेई प्रेक्षागृह में 22 जुलाई दिन सोमवार को शाम 4 बजे कवि सम्मेलन एवं सम्मान - समारोह का आयोजन होना है।
कार्यक्रम का आयोजन कमला शिक्षण सेवा संस्थान रायबरेली उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम देहरादून, लखनऊ, फर्रुखाबाद, कानपुर, बदायूं, चित्तौड़गढ़ के प्रसिद्ध कवि अपनी कविता से लोगों को रूबरू कराएंगे।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बस्ती जिले के सुप्रसिद्ध युवा कवि समीर तिवारी ने जनपद वासियों से आग्रह किया है कि कार्यक्रम में पहुंचकर दूर-दराज से आ रहे वरिष्ठ रचनाकारों की कृतियों को सुनकर उनका उत्साह वर्धन करें।


