नर को मादा बनाना अब चुटकी का काम... वैज्ञानिकों ने किया क्रोमोसोम्स के साथ...
किसी भी नर जीव को मादा बनाना अब बेहद आसान हो गया है। वैज्ञानिकों ने क्रोमोसोम्स (Chromosomes) के साथ ऐसा प्रयोग किया, जिससे एक नर चूहा मादा बन गया।
स्तनधारियों के क्रोमोसोम्स में यह ताकत होती है कि वह किसी भी जीव का लिंग निर्धारण कर सकते हैं। क्रोमोसोम्स ही यह तय करते हैं कि किसी भी जीव का बच्चा नर होगा या मादा। यह एक नई स्टडी में यह खुलासा हुआ है कि वाई गुणसूत्र (Y Chromosomes) के कुछ छोटे कणों को हटा देने से नर जीव मादा बन जाता है।
इन छोटे कणों को माइक्रोआरएनए (mircoRNAs) कहते हैं। यह स्टडी हाल ही में नेचर कम्यूनिकेशन (Nature Communication) में प्रकाशित हुई है। इसमें बताया गया है कि कैसे कुछ खास मजीन्सको माइक्रोआरएनए ((microRNAs of genes) से हटाते ही नर चूहा मादा में बदल गया।