पीएम मोदी देंगे यूपी के युवाओं को बड़ा तोहफ़ा
न्यूज। उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी ख़बर है। 19 फरवरी को लखनऊ में होने वाले भूमि पूजन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 60 IT परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इससे करीब 81,424 लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
वहीं आईटी एवं आईटीईएस विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बड़े निवेशों में नोएडा डाटा सेंटर पार्क भी शामिल है। बता दें कि पिछले साल फरवरी में वैश्विक निवेशक सम्मेलन में आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में 5.29 लाख करोड़ 321 निवेश प्रस्ताव आए थे।


